Dark Mode
निवाई थाने में दर्ज विभिन्न प्रकरणों में चार आरोपी गिरफ्तार

निवाई थाने में दर्ज विभिन्न प्रकरणों में चार आरोपी गिरफ्तार

टोंक । पुलिस थाना निवाई क्षैत्र में नकबजनी, चोरी एवं जान से मारने की धमकी देकर रूपये ऐंठनें के अलग-अलग प्रकरणों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना निवाई क्षैत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में थानाधिकारी निवाई हरिपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल सउनि मोहन लाल, राजेन्द्र सिंह, हैड कांनि. अमरचन्द, मीठालाल, नीरज, कांनि. शंकर लाल, राधाकिशन, पायलेट, राजेश द्वारा कार्र्यवाही करते हुये नकबजनी व चोरी के अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों जिनमें कैलाश पुत्र प्रहलाद गुर्जर (21) निवासी रतनपुरा उर्फ रोहिडा थाना निवाई सदर, राहुल पुत्र कानाराम खंगार (19) निवासी मालियों का मौहल्ला कस्बा निवाई व महेश पुत्र पप्पूलाल मीणा (19) निवासी देवरी निवाई एवं जान से मारने की धमकी देकर रूपये ऐठनें के मामले में हार्डकोर अपराधी तेजवीर सिंह उर्फ हट्टा पुत्र हरिसिंह राजपूत (31) निवासी गली नं. 11 शिवाजी कॉलोनी निवाई को गिरफ्तार किया गया। थानाधिकारी निवाई हरिपाल सिंह ने बताया कि 7 नवम्बर को संज्या बेवा खाण्डिया प्रजापत निवासी निवाई में रिपोर्ट में बताया था कि शिवाजी कालोनी रोड़ पर उसके गौदाम से करीब 1 लाख 25 हजार रूपये कीमत का धान अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इसी तरह रोहित बैरवा निवासी ईस्माइलपुरा ने गार्डन के बाहर से मोटर साईकिल चोरी हो जाने तथा 27 नवम्बर को राजेन्द्र प्रसाद मीणा निवासी गोविन्दपुरा सीदड़ा हाल जमात निवाई ने एक युवक को घर में चोरी की नियत से घुसकर आलमारी खोलने पर देखते ही उसके भाग छुटने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होने बताया कि पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त तीनों प्रकरणों मेें घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से अवलोकन कर शुक्रवार को अलग-अलग जगह से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल एवं एक मोटरसाईकिल बरामद की गइ है। उन्होने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपी कैलाश गुर्जर के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, लूटपाट व अवैध हथियार रखने के 3 प्रकरण दर्ज है। वहीं हार्डकोर अपराधी तेजवीर सिंह उर्फ हट्टा पुत्र हरिसिंह राजपूत (31) निवासी गली नं. 11 शिवाजी कॉलोनी निवाई के विरुद्ध पूर्व में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट व लूटपाट के 15 प्रकरण दर्ज है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!