शुभदा स्पेशल स्कूल में चार कूलर प्रदान
अजमेर । कोटड़ा स्थित स्पेशल बच्चो की स्कूल शुभदा में गर्मी से राहत के लिए लायंस क्लब अजमेर द्वारा लायन हनुमान दयाल बंसल के सहयोग से चार कूलर प्रदान किए गए । शुभदा के कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्कूल में मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर बच्चे पढ़ते हैं । गर्मी में बचाव एवम् शांत चित्त से अध्ययन कर सके, इसके लिए बंसल भगवानदास बसंतीदेवी ट्रस्ट द्वारा चार कक्षाओं के लिए चार कूलर दिए गए । इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नरपतराज भंडारी, सचिव लायन एन के माथुर, लायन अरुण टंडन, लायन राजेंद्र गांधी, लायन उषा बंसल, लायन अमित जैन सहित अन्य मौजूद थे ।