Dark Mode
चार दिवसीय बहरोड़ बचाओ जनजागृति यात्रा का आयोजन किया जायेगा

चार दिवसीय बहरोड़ बचाओ जनजागृति यात्रा का आयोजन किया जायेगा

बहरोड़। बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में 25 से 28 जून तक चार दिवसीय बहरोड़ बचाओ जनजागृति यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण की प्रदेश सह संयोजक डॉ. शानू यादव ने पत्रकारों से वार्ता कर दी। उन्होनें बताया कि यात्रा का शुभारम्भ 25 जून को सुबह रामचंद्रपुरा से शुरू होकर परतापुर, हुडिया कलां, जैतपुर, काठूवास, मंगलपुर काकड़, मंगलपुर होते मांढण पहुंचेगी। वहीं 26 जून को यात्रा का बीरनवास से शुरू होकर कान्हावास, माजरा, भीमसिंहपुरा, रोडवाल होते हुए माजरी पहुंचेगी। तीसरे दिन की यात्रा 27 जून को शहीद स्मारक गंडाला से शुरू होकर बीघाना, चांदीचाना, भीटेडा, ग्रीन चौक रिवाली, मांचल होते बहरोड़ के स्कूल ग्राउंड में पहुंचेगी। चौथे दिन 28 जून को यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर बहरोड़ से होकर कल्याणपुरा, देवनगर, हनुमान मंदिर नंगला रुध, बर्डाेद बाजार होते हुए  बर्डाेद में सम्पन्न होगी। 

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!