चतुर्थ दादा साहेब का जन्म दिवस मनाया गया
फलोदी- जैन समाज द्वारा रविवार को चतुर्थ दादासाहेब जिनचंद्रसूरी 485 वां जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बताया कि गुरुदेव ने अपने जीवन में अहिंसा का संदेश जन जन तक पहुंचाया था। उनके हृदय में सभी जीवो के प्रति करुणा और दया का भाव रहता था। खरतर गच्छ महिला परिषद के सदस्यों ने अपने हाथों से गौ सेवा कर जीव दया कार्यक्रम में भाग लिया। उनके जन्मदिन के एक दिन बाद विश्व गौरैया दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है, इस उपलक्ष में श्री ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल फलोदी में गौरैया के लिए 51 मिट्टी के घर लगाए जाएंगे।