Dark Mode
राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास में निःशुल्क प्रवेश

राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास में निःशुल्क प्रवेश

कोटा। राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास, टैगोर नगर, कोटा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के (मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी) पात्र विद्यार्थियों से रिक्त सीटों के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। द्वितीय सूची के बाद रिक्त रहने वाली सीटों पर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही अन्य समुदायों (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एमबीसी) के पात्र विद्यार्थियों के भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी त्रिलोक चन्द मीणा ने बताया कि छात्रावास में राजस्थान राज्य के निवासी हो तथा कोटा जिला मुख्यालय से बाहर के रहने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, एसटीसी, बी.एड., एमबीबीएस, मेडिकल नर्सिंग, एम.फिल., एम.बी.ए., पी.एच.डी. एवं जेईई, नीट, क्लेट, आरएएस एवं आईएएस आदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने के लिए कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। आवश्यक दस्तावेज नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड की प्रति, नवीनतम अंकतालिका, टी.सी. (स्थानांतरण प्रमाण पत्र), आय प्रमाण पत्र (परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक हो। राज्य कर्मचारियों के लिए वेतन लेवल-11 तक के कर्मचारियों का नियमानुसार आय प्रमाण पत्र), प्रवेश शुल्क रसीद, अध्ययनरत संस्था का परिचय पत्र, अल्पसंख्यक/जाति प्रमाण पत्र उपरोक्त दस्तावेजों सहित पात्र विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर, वांछित दस्तावेजों सहित 10 सितम्बर तक कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कोटा में जमा करवा सकते हैं। स्वरोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा स्वरोजगार ऋण एवं शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, सिक्ख, जैन, ईसाई, बौद्व एवं पारसी का जो भी व्यक्ति कारोबारी व शिक्षा ऋण हेतु आवेदन करना चाहता है, वे ूूूण्उपसंदकिबबण्वतह पर आवेदन कर हार्ड कॉपी वांछित दस्तावेजों के साथ 23 सितम्बर तक कार्यालय में जमा करवाएं। ऋण के लिए अधिक जानकारी विभागीय पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक मामलात विभाग कोटा कमरा नं. 67 में सम्पर्क करें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!