नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन, 109 रोगियों को आपरेशन के लिए चयन
फतेहपुर शेखावाटी। लायंस क्लब श्री लक्ष्मी नाथ फतेहपुर शेखावाटी, स्वर्गीय श्रीमती गीता देवी धर्मपत्नी श्री बनवारी लाल जी धानुका व जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग द्वारा दिनाँक 08 जून 2023 को नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन त्रिवेणी भवन फतेहपुर शेखावाटी में किया गया। शिविर क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार केशान,बनवारी लाल धानुका, महबूब देवड़ा,मुरारी लाल धानुका,नरेंद्र केशान सरला जी केडिया, श्रीमती किरण देवी धानुका के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर की डॉक्र्ट अक्षिता व उनकी टीम द्वारा 229 रोगियों की जांच की गई।शिविर में 109 रोगियों को आपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉक्र्ट अक्षिता व उनकी टीम का शानदार कार्य रहा। चयनित रोगियों को एयर कंडिशनर बस के द्वारा जयपुर शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा ऑपरेशन के बाद एयर कंडीशन बस के द्वारा ही वापस फतेहपुर छोड़ा जाएगा व उनकी सभी सुविधाएं भोजन, नाश्ता ,चाय,बस सुविधा, आपरेशन,जांच,दवाई व चश्मा नि:शुल्क रहेगी। अंत में लायन दिनेश रामसिसरिया के द्वारा धन्यवाद दिया गया। शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन सुनील कुमार केशान,क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ शिविर संयोजक लायन,डॉ राजेन्द्र राइका,लायन करण सिंह जाखड़,लायन दिनेश रामसिसरिया,लायन रवि पाराशर ,लायन मनोज शर्मा, लायन ईश्वर सिंह नेहरा,लायन आरिफ सोलंकी, लायन रामनिवास हुड्डा,एडवोकेट गिरधारी निर्मल,लायन,सुभाष जलिन्दरा,लायन अजित मिश्रा,लायन अटल खेड़वाल,कमल जी भोजक, स्काउट्स मोतीराम महिचा,व स्काउट टीचर्स,स्काउट विद्यार्थियों ने शानदार सेवा कार्य रहा।