निशुल्क आंखों की जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर बुधवार को
सीकर। माहेश्वरी भवन में माही गुनगुन साबू की पुण्य स्मृति के उपलक्ष में व जिला अन्धता निवारण समिति सीकर के आर्थिक सहयोग से निशुल्क आंखों की जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 27 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। विश्वनाथ साबू व प्रमोद काबरा ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सोनाराम कुमावत व डॉ अभिषेक वर्मा अपनी सेवाएं देंगे।