निशुल्क नेत्र जांच शिविर आज
मदनगंज किशनगढ़। लायन्स क्लब किशनगढ़ क्लासिक के तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति और आर के मार्बल ग्रुप के आर्थिक सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन क्रिस्टल पार्क के सामने सुरज देवी पाटनी सभागार मे 26 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। संयोजक मुकेश गोयल ने बताया कि शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर्स अपनी सेवाए देंगे, रोगी को अपने साथ आधार कार्ड की दो फोटो कॉपी, और एक जोड़ी ड्रेस, वर्तमान में चल रही दवाई और डा की पर्ची साथ मे लानी है। निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाए जाने पर रोगी को प्रत्यारोपण के लिऐ जयपुर ले जाया जाएगा, जिसमे रोगी के आने जाने की बस व्यवस्था और नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के साथ ही रहने, खाने, आदि सभी व्यवस्थाएं निशुल्क होगी।