Dark Mode
निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर संपन्न

 
झुंझुंनू । नर सेवा नारायण सेवा संस्थान झुंझुनू द्वारा जिला स्वास्थय समिति अंधता जयपुर के आर्थिक सौजन्य से 5 मार्च 2023 को 98 वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन बाबा गंगाराम अतिथि भवन मोदी रोड झुंझुनू में रविवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक स्व. रुकमणी देवी एवं स्व. नारायण सिंहं जी जानू (हमीरीवाले) की पूण्य स्मृति में सन्तोष देवी एवं जगदेव सिह जानू (जे.जे. स्टोर) झुंझुनू के आर्थिक सहयोग से लगाया गया। 
शिविर में जयपुर के प्रसिद्ध सहाय आई हॉस्पिटल की टीम द्वारा आए हुए 143 आंखों के रोगियों की सभी प्रकार की बीमारियों की निशुल्क जांच कर मोतियाबिंद के 21 रोगियों को चिन्हित कर उन्हें अत्याधुनिक यंत्रों से सुसज्जित सहाय आई हॉस्पिटल जयपुर में ऑपरेशन कर उच्च कोटि के लेसं प्रत्यारोपण किए जाएंगे। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता राजेंद्र भांभू एवं दानदाता जगदेव सिंह जानू द्वारा फीता खोलकर किया गया। संस्थान की ओर से भांभू एवं जानू का माल्यार्पण के साथ स्वागत अभिनंदन भी किया गया।रोगियों का आवास, खाने की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, निशुल्क चश्मा वितरण एवं जयपुर आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क होगी। शिविर प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को लगाया जाता है।शिविर को सफल बनाने में जयपुर से ओमप्रकाश मोदी, रामचंद्र मोदी, अमित मोदी, संजीव मोदी, रूपेश तुलस्यान, श्रीकांत पंसारी, अनूप गाड़िया, गिल्लूराम मोदी, श्यामसुंदर जालान नुंवावाला, परमेश्वर हलवाई, सीताराम केडिया, सुनील गुप्ता भौडकीवाला, अमित जगनानी, मुकेश गुप्ता चिडावावाला, परमेश्वर हलवाई, प्रमोद अग्रवाल, हरीश जगनानी, महेश शर्मा, जितेंद्र लोहिया, सुनील शहल, मनीष मिश्रा एवं डॉ डी.एन.तुलस्यान सहित अन्यजन का सराहनीय योगदान रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!