सिरोही से नि:शुल्क स्नातन तीर्थ यात्रा आज हुई रवाना
सिरोही। समाज सेवी एवं भाजपा के दलपत राजपुरोहित मंडवारिया द्वारा नि:शुल्क सनातन तीर्थ यात्रा आज पनिहारी गार्डन से रवाना हुई। यात्रा में करीब 800 से ज्यादा मातृशक्ति ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम चरण में देवनगरी सिरोही से बुधवार को 14 बसों ने यात्रा के लिए प्रस्थान किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सफलतापूर्वक यात्रा के लिए वर्चूअल माध्यम से शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर दलपत राजपुरोहित ने बताया कि सनातन धर्म को जागृत करना इस यात्रा का उद्देश्य है, सिरोही ज़िले की सैंकड़ों श्रद्धालु मातृशक्ति इस यात्रा मे सम्मिलित हुई है । यह यात्रा सिरोही से रवाना होकर द्वारका दर्शन, बेट द्वारका दर्शन, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, नागेश्वरम दर्शन, संत श्री जलारामजी, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, नर्मदा, स्वामी नारायण मंदिर एवं रामानंदजी आश्रम समेत कई स्थानों पर दर्शन करेगी । यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था एवं सभी बसों मे भजन कीर्तन एवं रोजमर्रा की जरूरत का सामान की व्यवस्था भी राजपुरोहित द्वारा की गयी है । 100 बसें ले जाने का लक्ष्य दलपत पुरोहित मंडवारिया का सनातन तीर्थ यात्रा में 100 बसें ले जाने का लक्ष्य है। जो विभिन्न चरणों में पूरी होगी। आज पहले चरण में करीब 800 मातृशक्ति ने 14 वर्षों में सवार होकर यात्रा के प्रति उत्साह जताया। कार्यकर्ताओं की सलाह पर कई चरणों में हुई यात्रा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सलाह पर एक साथ इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ना ले जाकर चरणबद्ध तरीक़े से यात्रा करवाने का सुझाव दिया गया ताकि लम्बी दूरी की इस धार्मिक यात्रा में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो । कार्यकर्ताओं की भावनाओं को मान देते हुए मंडवारिया ने चरणबद्ध तरीक़े से तीर्थ यात्रा करवाने का निर्णय लिया । इसी क्रम में प्रथम चरण में 14 बस व 2 कार द्वारा कुल 800 यात्रियों को लेकर मातृशक्ति सनातन तीर्थ यात्रा ने प्रस्थान किया । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, पूर्व पार्षद सुरेश सगरवंशी, महिपाल चारण, रणछोड़ पुरोहित, प्रवीण राठौड़, जब्बर सिंह चौहान, दिनेश प्रजापत, जयंती माली, नारायण पुरोहित, कन्हैया लाल पुरोहित, गीता पुरोहित, प्रीति चौहान, मणिदेवी पार्षद हेमलता पुरोहित सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।