Dark Mode
बिरला व्हाइट द्वारा निःशुल्क   स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन

बिरला व्हाइट द्वारा निःशुल्क   स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन

पीपाड़ शहर . पंचायत समिति क्षेत्र के खारिया खंगार स्थित बिरला व्हाइट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन मे चलाए जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत बिड़ला व्हाइट द्वारा आदित्य बिड़ला कम्युनिटी इनिशिएटिव एंड रूरल डेवलोपमेन्ट सेन्टर के तत्वावधान में ग्राम टालनपुर में स्त्री रोग स्वास्थ्य जांच शिविर से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन  किया गया। इस  कार्यक्रम में बिड़ला व्हाइट के  स्नेहसिस चंदा. उपमहाप्रबंधक सी. एस.आर  रामकुमारसिंह शेखावत ग्राम सरपंच टालनपुर भाकर राम कटारिया के मुख्य अतिथ्य में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चेतना अग्रवाल ने  61 रोगियों का निःशुल्क इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाई दी गई।इस  मौके पर डॉक्टर चेतना अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य रोगों का इलाज समय पर नहीं कराने से आगे चलकर व्यापक रूप ले लेते है इलाज कराने के बाद इससे निदान पाया जा सकता है।इस दौरान उन्होंने मरीजों को खानपान संबंधित सावधानी बरतने को कहा वही इस दोरान ग्राम सरपंच भाकरराम कटारिया ने कहा की बिड़ला व्हाइट का गाँव के विकास में हमेशा से सहयोग रहा है बिड़ला व्हाइट समय समय पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता आया है जैसे की स्कूल में विद्यार्थियों की नेत्र जाँच शिविर, डेंटल कैम्प,  चर्म रोग, ऑर्थोपाडिक कैम्प, नेत्र जाँच शिविर इत्यादि एवं लोगों से आग्रह किया की ग्रामवासी इस तरह के जांच शिविर में अधिक संख्या में आवे एवं लाभ उठाए  सरपंच भाकरराम कटारिया ने बिड़ला व्हाइट को धन्यवाद कहा एवं आग्रह किया की आप इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करते रहे इस कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रबंधक जेठाराम, सुखदेव मेहरा, एएनएम परमेश्वरी चौधरी, आंगनवाडी कार्यकर्ता ममता चौहान एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!