निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज शिविर का आयोजन किया गया
बहरोड़। उपखंड की उप तहसील गण्डाला में स्थित निहाली माता मन्दिर परिसर में रविवार को संतोष देवी चौरिटेबल ट्रस्ट जखराना की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं इलाज शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डा. शानू यादव रही। शिविर में फिजीशियन, नेत्र रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग, नाक, कान-गला रोग, चर्म रोग, स्त्री रोग, तथा दंत रोग विशेषज्ञों सहित विभिन्न बीमारियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। इस शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श देने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और शुगर आदि की निशुल्क जॉच की गई और दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गई। नेत्र जॉच कर चस्में भी प्रदान किये गये। ट्रस्ट सचिव एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रशिक्षण प्रदेश सह संयोजक डॉ. शानू यादव ने कहा कि यदि छोटी बीमारी का समय पर इलाज नहीं लिया जाए तो वह गंभीर रूप धारण कर लेती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि गांव के असहाय और जरूरतमंद लोगों को एक ही जगह विभिन्न बीमारियों के चिकित्सक उपलब्ध करवाएं और उन्हें निशुल्क दवा देकर इलाज करवाया जाए, ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक बना रहे। शिविर में गण्डाला सहित आस-पास के गॉवों और ढाणियों से कुल 3347 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवाकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। शिविर में सबसे ज्यादा आंख की बीमारी, चर्म रोग और जोड़ों के दर्द के मरीज की संख्या अधिक पहूॅचे। इस दौरान सरपंच तारावती देवी, समाजसेवी जोगिंदर सिंह, करण सिंह लोहरान, राजकुमार यादव, अनिल यादव, नीरज पांडे, महीपाल यादव, सुभाष ठेकेदार, विकास शर्मा, नीरज कुमार, जगदीश बाबूजी, अभयसिंह नम्बरदार, भोलाराम पटवारी, विपिन यादव, अमन यादव सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।