निशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन , ऋतु कार्यक्रम का हुआ आयोजन
गोठडा ग्राम बनेगा राजस्थान पहला पेड फ्री ग्राम
नवलगढ . कस्बे के गोठडा गाॅव के मुख्य चैक में रविवार को सीएम सलाहकार डाॅ राजकुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला जागरूकता हेतु विशेष अभियान ऋतु कार्यक्रम आयोजित हुआ। नवलगढ प्रधान दिनेश सुण्डा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पालिका चेयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, उप प्रधान श्रीमती ललिता जोया, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सुभिता सीगड, जिला परिषद सदस्य बजरंगलाल जाॅगिड, अंकुर उपाध्याय, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती मौना राठौड, पंचायत समिति सदस्य असीम पूनिया, सरपंचपित संजीव तोगडा, युथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनिल झाझडिया, डाॅ नेहा चैधरी बतौर मंचस्थ अतिथि रहे। आयोजकों की ओर से मंचस्थ अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिये निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों महिलाए लाभाविंत हुये। वही चिकित्सकों ने महिलाओं का उचित परामर्श दिया। वही कार्यक्रम के दौरान श्रीमती मौना राठौड ने बताया कि एक विशेष अभियान जिसके अन्तर्गत महिलाओं को पेड फ्री करने के संकल्प के साथ में कार्य किया जायेगा। अभियान के तहत केवल नवलगढ में ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान में इस अभियान के तहत कार्य किया जायेगा। ग्राम गोठडा भारत का दूसरा व राजस्थान का प्रथम पेड फ्री ग्राम बनेगा। पंचायत समिति सदस्य श्रीमती मौना राठौड ने कार्यक्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार जताया। इस दौरान कई ग्रामवासीगण मौजुद रहे।