कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का निःशुल्क आयोजन 22 मार्च को
फलोदी. स्थानीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक द्वारा फलोदी शहर में पहली बार कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया जा रहा हैं। यह जानकारी देते हुए साइबरटेक के संचालक डॉ पंकज थानवी ने बताया कि 22 मार्च को साइबरटेक के 23 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट का निःशुल्क आयोजित किया जा रहा। जिससे की बच्चे, युवा, महिलाएं व् आमजन कंप्यूटर पर अपनी टाइपिंग स्पीड से अवगत हो पाएंगे। सभी प्रतिभागियों को उनकी स्पीड़ के आधार पर प्रशस्ति पत्र भी दिए जायेंगे। वहीँ 100 वर्ड पर मिनट स्पीड वाले प्रतिभागियों को 1100/- रूपए का नकद पुरस्कार व् मैडल देकर सम्मानित किये जायेंगे तथा प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च रखी गयी हैं