निशुल्क चर्म रोग व ब्लड शुगर जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न
बूंदी। निशुल्क डायबिटीज, एवम् त्वचा रोग परामर्श शिविर एक छत के नीचे आयुर्वेद औषधालय, अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया।शिविर कॉर्डिनेटर के सी वर्मा व शिविर की संयोजक डॉ विजया जैन ने बताया कि शिविर का शुभारंभ उपनिदेशक रमेश चंद जैन द्वारा किया गया। शिविर में 118 रोगियों की जांच की ओर उन्हें निशल्क दवाएं दी।संयोजक डॉ. विजया जैन ने बताया कि शिविर में डॉ.नरेंद्र कुमार ने अपनी सेवाएं दी।दवाएं एम पी आई एल फार्मा कम्पनी की ओर से निशुल्क दवाएं दी गई। आरोग्य समिति के सदस्य नरेश खुशवाह, स्टाफ वर्षा रानी धाभाई,त्रिलोक चंद ने अपनी सेवाएं दी।