नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण परीक्षा परिणाम घोषित
नारायणपुर तहसील की बेटियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर किया क्षेत्र में नाम रोशन
नारायणपुर । उपखंड के ग्राम पंचायत नारायणपुर में स्थित श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के द्वारा नेहरू युवा केंद्र अलवर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की मुख्य परीक्षा का सफल परिणाम बुधवार को समिति अध्यक्ष वैद्य भवानीशंकर शर्मा, सचिव सुनील कुमार शर्मा, निदेशक मोनू शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी पिंकी मीणा, सहित परीक्षा नियंत्रण टीम द्वारा घोषित कर दिया गया है। 26 महिलाएं 1 जनवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक तीन महीने का सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है, जिसका परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है इस परीक्षा परिणाम में नारायणपुर तहसील की बेटियों ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। वही आशा सैनी पत्नी दिनेश सैनी ने मेरिट क्रमांक में प्रथम स्थान, अनिता बाई पुत्री पूरण चन्द वर्मा द्वितीय स्थान, पूजा सैनी पुत्री राजू सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र में नाम रोशन किया। नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण परीक्षा में निम्नलिखित नामांकन वाले प्रशिक्षणार्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया - 1501,1502,1503,1504,1505,1506,