Dark Mode
19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा

19 अप्रैल शुक्रवार को मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा

दौसा- लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार दौसा संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने आदेश जारी कर 19 अप्रैल शुक्रवार को जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों , जयपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र चाकसू एवं बस्सी तथा अलवर जिले की विधानसभा क्षेत्र थानागाजी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जिला दौसा में समाहित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित समस्त कार्यालयों में परक्राम्य लिखित अधिनियम 1881 के तहत मतदान तिथि 19 अप्रैल 2024 शुक्रवार को अवकाश रहेगा। जिला दौसा में समाहित समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी व सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार व्यवसाय या अन्य किसी संस्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति, कार्यरत कामगारों (जो जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता हो) को मतदान दिवस 19 अप्रैल 2024 को सवैतनिक अवकाश देय होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!