Dark Mode
बैटरी से लेकर कैमरा तक, जानिए कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट

बैटरी से लेकर कैमरा तक, जानिए कौन सा फोन आपके लिए है बेस्ट

नई दिल्ली। वीवो ने बीते गुरूवार यानी 7 मार्च को अपनी प्रीमियम सीरीज Vivo V30 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन - Vivo V30 और Vivo V30 Pro को शामिल किया गया है। कंपनी की माने तो ये कैमरा सैंट्रिक फोन है। इसके अलावा जनवरी के आखिर में वनप्लस ने भी अपनी प्रीमियम सीरीज OnePlus 12 को भी लॉन्च किया है। इसमें दो फोन OnePlus 12 और OnePlus 12R को शामिल किया गया है। आज हम यहां कल लॉन्च हुए Vivo V30 Pro और OnePlus 12R की तुलना करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि इन दोनों फोन को एक ही प्राइस सेगमेंट में पेश किया गया है। फीचर्स की बात करें तो Vivo के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं वनप्लस 12R में भी आपको 50MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
Vivo V30 Pro और OnePlus 12R कीमत
OnePlus 12R की कीमत की बात करें तो इसके 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं इसके
12GB+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 45,999 रुपये तय की गई है।
अगर Vivo V30 Pro के प्राइस की बात करें तो इसके 8GB + 256GB की कीमत 41,999 रुपये तय की गई है। वहीं इस फोन के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 46, 999 रुपये से कम है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!