Dark Mode
कैमरा से लेकर बैटरी तक, जानिए कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर

कैमरा से लेकर बैटरी तक, जानिए कौन सा फोन है आपके लिए बेहतर

नई दिल्ली। आज भारत में Vivo V30 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इसके वनिला मॉडल यानी Vivo V30 को 33, 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। आपको बता दें कि जनवरी में Redmi ने अपने स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro Plus को पेश किया था, जो इसकी प्राइस रेंज में आता है। Redmi ने इस फोन में 200 MP कैमरा 12GB रैम और 5000mAh बैटरी मिलती है। आज हम Vivo V30 और Redmi Note 13 Pro + की तुलना कर रहे हैं। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Redmi Note 13 Pro + vs Vivo V30 कीमत
सबसे पहले हम Redmi Note 13 Pro + की कीमत की बात करते हैं। इसके 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये, 12GB रैम + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये हो सकती है।
इस फोन को फ्यूजन व्हाइट, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
वहीं अगर Vivo V30 की कीमत की बात करें तो Vivo V30 के 8GB+128GB की कीमत 33,999 रुपये, 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 और 2GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है।
इस फोन को Vivo V30 को तीन कलर ऑप्शन - Andaman Blue, Peacock Green और Classic Black में पेश किया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!