Dark Mode
LPG के दाम से UPI तक, इन नियमों में हुआ है बदलाव

LPG के दाम से UPI तक, इन नियमों में हुआ है बदलाव

हर महीने की तरह नवंबर की 1 तारीख को भी कई नियमों में बदलाव देखने को मिला है। यह बदलाव ऐसे हैं जिनके असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। नए नियम के अनुसार 19 किलो की कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। इसके अलावा अब ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नियमों में भी बदलाव किया गया है। बैंकिंग नियम क्रेडिट कार्ड और मनी ट्रांसफर के नियमों को बदलाव किया गया है। सबसे पहले बात करेंगे गैस सिलेंडर के दाम की। नवंबर के महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए ₹62 अधिक देने होंगे। कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। 62 रुपये बढ़ाने के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1740 रुपए से बढ़कर 1802 रुपए हो गई है। कोलकाता में एक गैस सिलेंडर 1850.50 रुपए से 1911.50 रुपए पर पहुंच गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!