Dark Mode
गडरा रोड : झुलती विधुत तारे दे रही है हादसे को निमंत्रण

गडरा रोड : झुलती विधुत तारे दे रही है हादसे को निमंत्रण

गडरा रोड। बाड़मेर जिले के सीमावर्ती उपखंड के हरसाणी बिजली घर से तिबनियार जाने वाली विधुत लाईन में जगह जगह विधुत तारे झुल रही है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है , आपको बता दें की इन तारों की झुलने की वजह बिजली पोलो की दुरी ज्यादा होना है , कई -कई  पोलो की दुरी सौ मीटर से भी ज्यादा है , ज्यादा दुरी के कारण कई बार लाईन में फोल्ट हो जाता है जिससे  इस लाईन से जुड़े गांवों की बिजली कट हो जाती है , जिससे उपभोक्ताओं को लाईट के लिए घंटों ईतंजार करना पड़ता है , सरकारी माप डंडों के अनुसार एक पोल से दुसरे पोल की दुरी पचास मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए , झुलते तार व पोलो की दुरी विधुत विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की पोल खोल रही है, कहीं कहीं तारे इतनी नीची है की उठ भी इन तारों की चपेट में आ सकते हैं , ग्रामिणो का कहना है की कइ बार विधुत विभाग के अधिकारियो को अवगत कराया गया पर अभी तक विधुत पोल नहीं लगाए , अब बरसात का मौसम होने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है है , ग्रामीण केभा राम भील ने बताया की समय रहते विधुत विभाग नहीं चैता तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है , सोलंकिया गांव के पास तो विधुत तारे बिल्कुल निचे झुल रही है।

इनका कहना है- इसकी मुझे भी जानकारी मीली है जल्दी ही इसका समाधान करवाया जाएगा , जहां पोलो की दुरी है उसकी स्कीम बनाकर विभाग को भेजेंगे व तारों को कसने का काम जल्दी ही शुरू करवा देंगे । -प्रधान सिंह कनिष्ठ अभियंता डिस्कॉम हरसाणी गडरारोड

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!