Dark Mode
गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 64 गुना अभिदान

गांधार ऑयल रिफाइनरी के आईपीओ को अंतिम दिन मिला 64 गुना अभिदान

गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली लगाने के अंतिम दिन 64.07 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार 500.69 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,12,43,940 शेयरों की पेशकश की गयी है। इसके मुकाबले 1,36,09,99,464 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह निर्गम को 15.25 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 62.23 गुना अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के मामले में 28.95 गुना तथा पात्र संस्थागत खरीदारों की श्रेणी में 129 गुना अभिदान मिला। आईपीओ में 302 करोड़ रुपये तक के नये शेयर और 1,17,56,910 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत हैं।
आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 160-169 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। गांधार ऑयल रिफाइनरी (इंडिया) लिमिटेड ने मंगलवार को बड़े निवेशकों (एंकर) से 150 करोड़ रुपये से कुछ अधिक जुटाये थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!