गिर्वा में गांधी दर्षन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
प्रभारी मंत्री ने अहिंसा व शांति के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित
उदयपुर । शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के दिशा-निर्देशानुसार पंचायत समिति गिर्वा में रविवार को उपखण्ड स्तरीय एक दिवसीय गांधी दर्षन प्रषिक्षण षिविर जिला प्रभारी मंत्री रामलाल जाट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिर्वा उपखण्ड़ अधिकारी सुश्री प्रतिभा वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा एवं समाजसेवी विवेक कटारा थे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने जाट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया व मौजूद जन को महात्मा गांधी के जीवन दर्षन के बारें में जानकारी देते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने बताया कि गांधीजी के सत्याग्रह आन्दोलन की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं देष में अहिंसा की विचारधारा बनाए रखने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने अहिंसा एवं षांति विभाग की स्थापना की है और विभाग गांधीजी के विचारों व आदर्शों का प्रचार-प्रसार कर आमजन को अहिंसा व शांति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और हरी झण्ड़ी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। विवेक कटारा ने आज की युवा पीढ़ी को गांधीजी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज शर्मा व सहसंयोजक सुधीर जोशी पंकज षर्मा, समाजसेवी नवलसिंह चुण्डावत, षंकरलाल मीणा, बसंत कष्यप, गोपाल सिंह चौहान, घनष्याम धाबाई, जगदीष नागदा, विकास अधिकारी प्रियंका चपलोत, पार्षद षैलेष मिश्रा, फिरोज अहमद षेख सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीषचन्द्र सालवी एवं गजराज मेनारिया ने किया।