बनेठा में जुलूस निकालकर किया गणेश मूर्ति विसर्जन
बनेठा. बनेठा उपतहसील मुख्यालय पर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी अवसर पर गणेश मूर्ति विसर्जन जुलूस निकाला गया । इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मधुर स्वर लहरियों पर डीजे के भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे । गणेश विसर्जन का जुलूस बालाजी के बाग से हिंदुस्तान शिवसेना के तत्वावधान में शुरू हुआ । पूजा अर्चना कर गणेश विसर्जन जुलूस का शुभारंभ किया । बजरंग दल का जूलुस श्री कल्याण महाराज के मंदिर से पूजा अर्चना के साथ गणेश विसर्जन जुलूस शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही कोठी के सामने स्थित गणेश मंदिर से भी गणेश विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान बजरंग दल द्वारा चौराहे पर जुलूस में महिला पुरुष डीजे की मधुर भजनों पर नाचते गाते हुए चल रहे थे । इस दौरान जूलुस का जगह जगह चौराहों पर ग्रामीणों द्वारा रंगोली सजाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । इस दौरान तालाब में ले जाकर गणेश जी की मूर्तियों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया। गणेश विसर्जन जुलूस में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी । गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बनेठा थाना पुलिस का जाब्ता तैनात रहा ।