विघ्नहर्ता के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाएँ स्थापित हूई
पीपाड़ शहर। नगर पालिका क्षेत्र के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार श्रद्धा एवं उमंग के साथ मनाया गया व दस दिवसीय गणेश महोत्सव का भी आगाज हूआ है। इस अवसर पर दिनभर शहर में विघ्नहर्ता के जयकारों की गुंज सुनाई देने के साथ शहर में ईलाजी बाजार स्थित एक मात्र प्राचीन गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर पंडित दिनेश एस दवे ने भक्तों की उपस्थिती में विशेष पूजा अर्चना भी कि गई तथा आरती पश्चात मोदक प्रसाद का वितरण भी किया गया है।वही गणेश मंदिर प्रागंण में रात्रि समय एक शाम गणपति बप्पा के नाम भजन संध्या का आयोजन भी हूआ जिसमें क्षेत्रिय व स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा समधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई है।गणेश चतुर्थी पर मंदिर को विशेष रोशनी से सजाया गया है।स्थानीय दप्तरियो बास पीपली का बास नागोरी बास सुभाष कालोनी रेल्वे स्टेशन शास्त्री कालोनी मालीयो की हथाई सिलारी रोड़ गणपति चोराहा सहित अन्य स्थानो पर मंत्रोच्चारण के साथ गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई है।शहर के सभी प्रमुख गली मोहल्लो में गणेश प्रतिमाओ की स्थापना के साथ ही देर रात तक दर्शनो के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी उमड़ेगी व शहर में जगह जगह भजन संध्याओ में बाहरी कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी दस दिवसीय गणेश महोत्सव दोरान थानाधिकारी भवानीसिह के निर्देशानुसार शहर में जगह जगह माकूल पुलिस जाप्ता भी तेनात किया गया है। शहर के मिनी बस स्टैंड व जोजरी नदी के पास बाहर से बिकने के लिए आई गणेश प्रतिमाओ की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है।शहर में गणेश महोत्सव को लेकर अधिशाषी अधिकार सुरेशचन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र में सफाई कर्मियों द्वारा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी तरह रिंया सेठो की, साथीन, कोसाणा, खागटा, जसपाली नानण पालड़ी सिद्दा सहित अन्य गावों में भी धूमधाम से गणेश प्रतिमाए स्थापित की गई है। उधर बोरुंदा कस्बे के सदर बाजार व पिपली चौराहे पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। कई युवा ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को शुभ मुहूर्त में सदर बाजार स्थित गणेश मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित कर व पिपली चौराहे पर स्थित शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापित करते हुए गणेश जी के जयकारों के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हूआ इस दौरान रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिताएं भी होगा।