Dark Mode
रोजा इफ़्तार पार्टी में गंगा जमुना तहजीब हुई साकार 

रोजा इफ़्तार पार्टी में गंगा जमुना तहजीब हुई साकार 

सूरजगढ़। कस्बे के वार्ड दो को मरकज मस्जिद में आपसी सौहार्द और भारतीय संस्कृति की गंगा जमुना तहजीब साकार नजर आई मौका था। पार्षद नरेंद्र शेखावत कि ओऱ से दी गई रोजा इफ़्तार पार्टी के आयोजन का। पार्षद नरेंद्र शेखावत द्वारा मरकज मस्जिद में रोजेदारों को इफ़्तार पार्टी दी गई। इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम एकता और सौहार्द की भावना साफ़ साफ़ नजर आई। दोनों समुदायों के भाईयो ने इफ़्तार पार्टी में शरीक होकर भारतीय संस्कृति की मिशाल कायम की। इफ़्तार पार्टी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सेन,पार्षद प्रतिनिधि रोहिताश वर्मा,पार्षद प्रतिनिधि भूपेश शर्मा,प्यार मोहम्मद,अयूब,विशम्बर कुमावत,रफीक खान,हसन अली, मुमताज,दलीप सैनी,पप्पू,असलम,शकील सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!