अग्रवाल सदन में गणगौर उत्सव मनाया
सीकर। राधाकिशनपुरा स्थित अग्रवाल सदन गोवर्धन जी पटवारी के निवास स्थान पर सहेलियां ग्रुप की महिलाओं ने गणगौर उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया।गणगौर राजस्थान का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।अंजू अग्रवाल ने बताया कि सभी महिलाओं की पोशाक पीले कलर की थीम पर रखी गई और फूलों का डेकोरेशन किया गया है। प्रीति और हंसा अग्रवाल ने बताया कि इसमें खूब धमाल मस्ती की गई,झूले झूले, हाउजी गेम्स खेलें,सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने नए-नए अंदाज में फोटो खिंचवाई। सभी ने भरपूर आनंद लिया। गेम्स गणगौर की थीम पर रखे गए थे,क्विज कांटेस्ट,म्यूजिकल गेम,डांस गेम आदि प्रमुख रहे।सभी महिलाएं मेहंदी के हाथों के साथ सोलह सिंगार किए हुए बहुत ही सुंदर लग रही थी।इसमें नई पीढ़ी को गणगौर के त्योंहार का महत्व और यह पर्व क्यों मनाया जाता है, बताया गया ताकि हमारी संस्कृति उत्तरोत्तर प्रगति करते रहे,और इसमें छुपे हुए खजाने का नवपीढी को पता रहे।यह उत्सव बनाने का मुख्य उद्देश्य यही था कि धीरे-धीरे पाश्चात्य संस्कृति आने से जिस तरह हमारी संस्कृति विलुप्त हो रही है, उसको संजोए रखने के लिए,इसमें कुछ नया जोड़ते हुए,यह गणगौर उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर मुन्नी अग्रवाल,अंजू अग्रवाल,प्रीति अग्रवाल,हंसा अग्रवाल,किरण चिरानिया,मेघा अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल,उषा अग्रवाल,निक्की पटवारी,सृष्टि पटवारी,स्नेहा खेतान,रीना अग्रवाल,मधु अग्रवाल,अंकु अग्रवाल,कलावती अग्रवाल,अंजलि अग्रवाल,कीर्ति फतेहपुरिया,हेतल,एशना,सरिता मित्तल, संगीता पटवारी, सुशीला मित्तल आदि महिलाएं मौजूद रही।