हिरानाथ शिवधाम में देर रात तक बही भजनों की रस गंगा,
महाआरती के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों हुए सम्पन्न
नवलगढ़ . नवलगढ़ क्षेत्र के डूंडलोद। कस्बे के हिरानाथ शिवधाम गुरुकुल आश्रम में महाआरती के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हुए। जिसमे योगी जीतनाथ महाराज ने शिवजी की विधिवत महाआरती करके दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों का शुभारंभ किया। रात्रि को भाजपा नेता वीरपाल सिह शेखावत व भामाशाह शिवरतन मोरारका ने संतो को माला पहनाकर शोल ओढ़ाकर सम्मान किया।स्मृतिनाथ,ध्याननाथ, मोतीनाथ,दलिपदास,विशम्भरदास,कृ ष्णनाथ,गोपिनाथसंतो द्वारा देर रात तक हिरानाथ महाराज को भजनों रिझाया। सुबह 9 बजे योगी जसनाथ ने हिरानाथ की समाधि पूजन किया। समाधि पूजन के बाद प्रसाद का भोग लगाकर महाप्रसाद का आयोजन किया गया। सायंकाल को संतो की विदाई की गई। महाआरती के साथ दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों का समापन हुआ। महाआरती में भाजपा नेता गिरधारी लाल इंदौरिया, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया,राजेश कटेवा,गायकार नारू ,सुभाषचंद्र जाँगिड़ ,प्रधुम्न खंडेलवाल, राजवीर उदावत,गोकुल चंद तोलासरिय,हरीश पारीक, सुभाष पारीक, संजय पुरोहित, सोमेश शर्मा,चंद्र रतन गुर्जर,रुबिन गुर्जर,पवन सेन,शलेन्द्र बागड़ी,रवि पाराशर,सुनील कुमार,हेमन्त शर्मा,राजेश कुमार सहीत बड़ी संख्या में भजनों में श्रदालु मौजूद रहे।