Dark Mode
गर्ग गुरड़ा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

गर्ग गुरड़ा ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित

शिव. शिव उपखण्ड क्षेत्र में रविवार को गर्ग गुरड़ा ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई । जिसमें जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया । मीडिया प्रभारी कैलाश गर्ग रातड़ी ने जानकारी देकर बताया कि बैठक में उपस्थित समाज के गणमान्य नागरिकों ने निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का गठन किया । जिसमे अध्यक्ष के रूप में गेमरा राम गर्ग भियाड़, सचिव खोजू राम गर्ग रातड़ी, कोषाध्यक्ष के रूप में आसूराम गर्ग शिव, संरक्षक के रूप में बूटाराम गर्ग गूंगा, बाबूलाल गर्ग शिव, गोरखा राम गर्ग शिव, जयराम गर्ग खोड़ाल, नखता राम गोयल भियाड़, उपाध्यक्ष के रूप में राहुल गर्ग शिव, रावता राम गिरल, बाबूलाल हड़वा, गजाराम शिव, आंबाराम रतकुड़िया, संगठन मंत्री के रूप में राणाराम गर्ग मौखाब, सोनाराम गूंगा, किशन लाल शिव, नेना राम गर्ग खोड़ाल, प्रचार मंत्री के रूप में बाबूलाल गर्ग भियाड़, पारस गर्ग शिव, योगेश गर्ग हड़वा, मेताराम गोयल भियाड़, मीडिया प्रभारी के रूप में रावत गर्ग उंडू एवम कैलाश गर्ग रातड़ी को निर्विरोध रूप से चुना गया । इसी कड़ी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहन लाल भियाड़, हुकमा राम झांफली, बंशी लाल खोड़ाल, सगता राम शिव, चेला राम शिव को मनोनीत किया गया । कार्यकारिणी गठन के पश्चात बैठक में उपस्थित समाज बंधुओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का साफा एवं माल्यार्पण द्वारा बहुमान किया गया। सम्मान कार्यक्रम के बाद ब्लॉक अध्यक्ष गेमरा राम गर्ग ने आभार व्यक्त करते हुए समाज की जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया । समाज को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दिए हुए संकल्पो के आधार पर चलकर शिक्षा पर अधिक जोर देने की बात कही । समाज को संगठित रहकर जनजागरूकता की पहल करके नशा प्रवृति से दूर रहने की अपील की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!