Dark Mode
कराची में गैस सिलेंडर विस्फोट, मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा

कराची में गैस सिलेंडर विस्फोट, मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा

कराची। कराची में एक धमाके के बाद गिरी रिहायशी इमारत में दब कर मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस, रेस्क्यू टीम और अस्पताल के हवाले से ये जानकारी दी है। यह घटना सोल्जर बाजार के गुल राणा कॉलोनी इलाके स्थित एक घर में हुई। पूर्वी जिला पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि यह धमाका गैस सिलेंडर लीक की वजह से हुआ था। इमरजेंसी सेवा ने मलबे से कुछ को बचाया है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। जियो न्यूज के मुताबिक छह महिलाओं और 4 बच्चों समेत कुल 16 के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है।
जाने-माने मीडिया आउटलेट डॉन ने सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) जमशेद अशर के हवाले से बताया कि यह घटना सुबह करीब 4:15 बजे, सहरी के समय हुई और गैस धमाका बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर हुआ।
एक अपडेट में, सिंध रेस्क्यू 1122 ने कहा कि इस घटना में मृतकों की संख्या 16 हो गई है, जबकि 14 घायल हैं। सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के डायरेक्टर, डॉ. मोहम्मद साबिर मेमन के अनुसार, 13 शव उनके अस्पताल में लाए गए थे।
रेस्क्यू 1122 ने कहा कि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जिसमें एक अर्बन सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ ही एक डिजास्टर रिस्पॉन्स (आपदा प्रतिक्रिया) गाड़ी मौके पर मौजूद है।
सिलेंडर धमाके में बिल्डिंग गिर गई। भीड़भाड़ वाला इलाका होने की वजह से प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मीडिया से बात करते हुए, रेस्क्यू 1122 के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. आबिद ने भी बताया कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया। काफी छोटे कमरे होने की वजह से बचाव दल को काफी परेशानियां उठानी पड़ीं।
बचाव दल के वरिष्ठ कर्मी ने कहा, "यह कोई लीगल बिल्डिंग नहीं थी, और अलग-अलग कमरों को जोड़ कर इमारत खड़ी कर दी गई थी। इसके पास मौजूद अन्य घरों और स्ट्रक्चर्स को भी काफी नुकसान पहुंचा है।"
पुलिस ने भी इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है और लोगों को घटनास्थल से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!