फादर्स डे पर जरूरतमंद महिलाओं को राशन दिया
तारानगर. तारानगर के शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल में स्कूल की अध्यापिकाओं व बालिकाओं ने अपने पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उनके द्वारा चलाई गयी फूड बैंक मुहीम के तहत फादर्स डे पर रविवार को 5 जरूतमंद महिलाओं को एक माह का राशन वितरित किया। विद्यार्थियों ने पिता के महत्व को समझते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों द्वारा अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इस मोके पर रीना, प्रवीण, रेखा, कांता, अंजू, अन्नू, अलका, प्रिया, प्रभजोत, हिमांशी सहित विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही।