गहलोत सरकार आम जन को राहत की बजाय आहत कर रही है : त्रिवेदी
सोजत। बिजली के बिलों मे सब्सिडी से 6 गुना ज्यादा फ्यूल चार्ज वसूल कर राज्य की गहलोत सरकार आम जन को राहत की बजाय आहत कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट पंकज त्रिवेदी ने बताया की इस भीषण गर्मी मे गहलोत सरकार राहत कैम्प मे 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने के लिये रजिस्ट्रेशन कर रही है लेकिन फ्यूल चार्ज बढ़ा देने से आमजन को राहत की जगह आहत किया जा रहा है। प्रदेश के 80 लाख से ज्यादा उपभोक्ता से 45 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से फ्यूल चार्ज सरकार वसूल रही है वही जून माह मे 52 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल सरचार्य वसूला जायेगा जो 15 प्रतिशत ज्यादा होगा। त्रिवेदी ने कहा की कांग्रेस सरकार एक हाथ से राहत दे कर दूसरे हाथ से फ्यूल सरचार्ज 6 गुना बढ़ा कर दाम वसूल कर रही है जो जनता के साथ बेइमानी है, धोख़ा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है की बिजली के बिलों पर फ्यूल सरचार्ज कम किया जा कर , बिजली कटोती को रोक कर जनता को राहत दे।