Dark Mode
गहलोत सरकार इस बार होगी रिपीट- जितेंद्र सिंह

गहलोत सरकार इस बार होगी रिपीट- जितेंद्र सिंह

अलवर l अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने निजी आवास फूल बाग में जनता से मुलाकात की l इस अवसर पर जिले भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे l इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार चेहरा देखकर नहीं सर्वे के आधार पर देखकर टिकट दिया जाएगा l उन्होंने बताया है कि इस बार से सिफारिश नहीं चलेंगी उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है l इस बार सरकारी योजनाओं से जनता खुश है जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए पिछले 2 माह से राजस्थान सरकार ने महंगाई रात शिविर लगा है l जिसमें लाखों लोगों को लाभ मिला है जिसके आधार पर इस बार राजस्थान सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से रिपीट होने जा रही है l उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार बहुत शानदार काम कर रही है इस बार योग्य उम्मीदवारों को ही टिकट दिए जाएंगे l इसके लिए कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश के पैटर्न पर चुनाव लड़ा जाएगा जिससे आसानी से इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव जीता जा सके l उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है l इस बार राजस्थान सरकार के खिलाफ किसी प्रकार की कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है जनता का मन सरकार को चुनाव जिताने का है l जनता में बहुत अच्छा सकारात्मक संदेश है इस बार विधानसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवार उतारे जाएंगे l इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के साथ ही प्रधान जाकिर खान बीपी सुमन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित यादव अजीत यादव राम बहादुर तंवर दीपेंद्र सैनी सहित कई गणमान्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी के लोग मौजूद रहे l

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!