साधारण सभा की बैठक आयोजित - विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
रतनगढ़। पंचायत समिति सभागार मे साधारण सभा की बैठक प्रधान श्रीमति मोहनी देवी खीचड की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महात्मा गाँधी नरेगा योजना वर्ष 2024-25 वार्षिक कार्य योजना प्लान (145 करोड श्रम 82 करोड सामग्री कुल 226 करोड) का अनुमोदन किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित विधायक श्री पुसाराम गोदारा का साफा एवं शाल देकर सभी सदस्यों ने स्वागत किया व विधायक से क्षेत्र के विकास के सबंध मे अपेक्षित सहयोग की अपील की। विधायक गोदारा ने सभी विभागो के उपिस्थत अधिकारीयो से विभागवार चर्चा की एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुऐ बैठक में लिये गये निर्णयों की अनुपालना सात दिवस में पालना से अवगत करवाने के लिए कहा। बिजली विभाग के अधिकारीयो को साय 04 बजे से 10 बजे तक बिजली कटोति नही करने, निर्मित टयूबवेलो के तत्काल कनेक्शन, किसानो को तय फिडर के अनुसार बिजली सप्लाई सुनिश्चित करे जलदाय विभाग के अधिकारीयो को आपणी योजना मे वंचित ढाणियो मे पाईप लाईन डालकर कनेक्शन करने, ग्राम पंचायत कुसुमदेसर में चार ग्रामो के अनुसार एसआर का निर्माण प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिये व मनरेगा योजना के प्लान में 05 वर्ष से पुरानी ग्रेवल सड़क के प्रस्ताव जोडे जावे।जिला परिषद सदस्य मालीराम सारस्वत,जिला परिषद सदस्य श्रीमति संतोष तालणिया, पंचायत समिति सदस्य श्रीमति परमेश्वरी देवी ने ग्राम दाउदसर
पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल प्रजापत, सरपंच ग्राम पंचायत कुसुदेसर श्रीमति अनित कंवर व सरपंच ग्राम पंचायत आलसर भानीराम ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओ के बारे में अवगत कराया। बैठक में जिप सदस्य कानी देवी, सरपंच दातार सिह, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, हिमानी सरपंच कमला जांदवा, बंछच्चारा, लिछमणराम कांगड, देवीलाल जेगणिया सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।