Dark Mode
आम बजट घोर निराशाजनक : मनोज दुबे

आम बजट घोर निराशाजनक : मनोज दुबे

कोटा । अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट को घोर निराशाजनक बताया है।मनोज दुबे ने कहा की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी आम बजट मे भाजपा सरकार ने बेरोज़गारो मजदूरो किसानो के साथ साथ आम जनता को कोई राहत नही दी।
 
मनोज दुबे ने कहा की केंद्र सरकार 10 वर्षो के शासन मे 20 करोड रोजगार नही दे पाई आम बजट मे भी इसकी कोई घोषणा नही हुई ओर ना ही किसानो की आय दो गुनी करने की घोषणा हुई। केंद्र सरकार ने बेरोजगारो मजदूरो किसानो के साथ घोर छलावा किया है।आम बजट बेरोजगार मजदूर किसान व आमजन विरोधी है।जिसमे महंगाई से जूझ रही गरीब जनता की पूर्ण अनदेखी की गई है।
 
मनोज दुबे ने कहा की किसानों की आय दोगुनी करने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा के राज में आज 30 किसान रोज़ आत्महत्या करने को मजबूर हैं। जब देश के किसानों पर कर्ज़ 2014 के मुक़ाबले 60% अधिक है तब मोदी सरकार ने 10 सालों में उद्योगपतियों का ₹7.5 लाख करोड़ कर्ज़ माफ कर दिया है।लेकिन किसानो का कर्ज माफ नही किया।महंगी खाद, महंगे बीज, महंगी सिंचाई, महंगी बिजली के कारण आसमान छूती कृषि लागत के बीच किसान एमएसपी तक के लिए संघर्ष कर रहा है। बिना उचित एमएसपी के किसान को भारी नुकसान हो रहा है।लेकिन आम बजट मे देश के किसानो को कोई राहत नही दी गई।
 
मनोज दुबे ने कहा की आम बजट मे इनकम टैक्स स्लैब मे आम आदमी को कोई राहत नही दी।ना ही आम बजट मे पुरानी पेंशन बहाली और 8वें वेतन आयोग के गठन का एलान किया गया।आम बजट मे मजदूर वर्ग मे भी घोर हताशा एव निराशा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!