मसूदा पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आज
मसूदा पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का आयोजन आज 2 फरवरी शुक्रवार को पँचायत समिति प्रधान मीनू कंवर, राठौड़ की अध्यक्षता में पँचायत समिति सभागार में प्रातः 10 बजे किया जाएगा। पंचायत समिति प्रधान मीनू कँवर राठौड़ व विकास अधिकारी मातादीन मीणा के अनुसार साधारण सभा के निर्धारित एजेंडे के अनुसार साधारण सभा मे गत बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन, महानरेगा श्रम मद वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट अनुमोदन एवं पंचायत समिति मसूदा का वित्तिय वर्ष 2023-24 का आय-व्यय का अनुमोदन, एसएफसी/एफएफसी /अनटाईड फण्ड, पंचायत समिति मसूदा से स्वीकृतियों का अनुमोदन।पंचायती राज संस्थाओं को हस्तान्तरित/निम्नांकित विभिन्न विभागों के कार्यों पर समीक्षा- जलदाय विभाग/बिसलपुर परियोजना, सार्वजनिक निर्माण विभाग, -विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग एवं एमडीएम, -कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं कृषि विपणन बोर्ड, वन विभाग, -समाज कल्याण विभाग,-सिंचाई विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग,-परिवहन विभाग, चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग,- पंचायती राज विभाग एवं नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, आयोजना एवं सांख्यिकी विभाग, राजीविका, -जलग्रहण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। साधारण सभा मे नवचयनित अध्यापक नियुक्ति का अनुमोदन व, नवचयनित ग्राम विकास अधिकारी की नियुक्ति का अनुमोदन एवं ग्राम विकास अधिकारीयों द्वारा स्वैच्छिक त्यागपत्र का अनुमोदन एवं कार्यस्थल से अनुपस्थित ग्राम विकास अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के अनुमोदन सहित महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएँगे। समस्त विभागों को बैठक से पूर्व की गत बैठको की साधारण सभा की अनुपालना प्रेषित कर साधारण सभा में मय अनुपालना पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व साधारण सभा की बैठक में विभागीय अधिकारी उनके प्रतिनिधि के रूप में अन्य कर्मचारी को नहीं भेजकर स्वयँ अधिकारीगण ही उपस्थित होना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया हैं।