जीनियस पेरेडाइस का हुआ शुभारंभ
परबतसर . वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण व पूर्व विद्यार्थियों का हुआ समागम मानव के व्यक्तित्व का विकास करने में शिक्षा का अहम योगदान होता है। शिक्षा के द्वारा मानव अपना सर्वांगीण विकास करता है। यह बात परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने जीनियस पेरेडाइज के शुभारंभ, जीनियस स्कूल के वार्षिक उत्सव व पूर्व विद्यार्थियों के समागम कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा से जुड़ना सभी लोगों के लिए अति आवश्यक है। जीनियस परिवार द्वारा प्रत्येक आयु वर्ग के बालकों हेतु शिक्षा का विकास किया जा रहा है जो सराहनीय पहल है। इस अवसर पर विधायक किनसरिया ने पूर्व विद्यार्थियों को एवं विद्यालय के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गणेश वंदना, शुभ दिन आयो, तेरहताली नृत्य, योद्धा बन गई मैं, योगा डांस, नाटू नाटू, ए जिंदगी जैसे गानों पर आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टे द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पूर्व विद्यार्थी लोकेश सांखला एईएन, लोकेश मालाकार पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका, इतिहास व्याख्याता हरेंद्र बेनीवाल, रामा चौधरी, रेडियोग्राफर हेमेंद्र सिंह, अंकिता गुप्ता सॉफ्टवेयर इंजिनियर, करिश्मा खान शिक्षिका, संदीप सिंह भारतीय सेना, गर्विता पारीक आयुर्वेदिक चिकित्सक, देवीलाल चौधरी राजस्थान पुलिस, विशाल मोदानी,मेघाराम जाट राजस्थान पुलिस, रमेश जाट राजस्थान पुलिस, वीर वीरेंद्र सिंह राजस्थान पुलिस, रणजीत सिंह, प्रवीण सिंह नौसैनिक, भंवर गुर्जर राजस्थान पुलिस सहित पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले विद्यालय के चित्रकला विषय के व्याख्याता कमलेश बाटू के नेतृत्व में चित्रकला विषय के विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया सहित सभी अतिथियों के द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका खुशबू राठौड़ शर्मिला राठौड़, सुभाष एवं प्रिंस राठी के निर्देशन में मनमोहक नृत्य की तैयारियां की गई। इससे पूर्व पूर्व विधायक किनसरिया ने जीनियस पैराडाइस का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष लोकेश मालाकार ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव सभी से साझा करते हुए कहा कि इस विद्यालय से मुझे शिक्षा और अनुशासन की जो सीख मिली है वह आज भी मेरे जीवन को सवारने के काम में आ रही है। इस अवसर पर संस्था निदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए भविष्य की विद्यालय संबंधित योजनाओं को साझा किया उन्होंने 2005 से लेकर अब तक के विद्यालय के सफर को सभी के समक्ष रखा। प्रधानाचार्या मनोज कंवर ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग, शिक्षा विभाग के पूर्व उप निदेशक सुरेश व्यास, मेडिकल एसोसिएशन के कमल माहेश्वरी, डॉ पंकज पांडे, डॉ सुधीर चौधरी, डॉ आशीष शर्मा, गोवर्धन सिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुभाष पारीक एवम गौरव सोनी ने किया।