Dark Mode
बालिका संरक्षण और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

बालिका संरक्षण और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर. राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्या और नारी उत्थान संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती उमा रतनु के नेतृत्व में नारी उत्थान संस्थान का स्नेहालय बालिका संरक्षण और सशक्तिकरण
क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। नारी उत्थान संस्थान की पाली जिला प्रभारी श्रीमती मंजू राठौड़ ने बताया की संस्था द्वारा निराश्रित बालिकाओ का संरक्षण, लिंग पक्षपातपूर्ण लिंग चयनात्मक उन्मूलन की रोकथाम, बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिश्चित करना, बालिकाओं की शिक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना, स्वरोजगार में नियोजन, आत्मनिर्भरता सहित स्नेहालय के माध्यम से बालिका सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। गौरतलब है कि श्रीमती मंजू राठौड़ पाली जिला प्रभारी के रूप में पिछले 7 वर्षों से नारी उत्थान सेवा संस्थान के बालिका सशक्तिकरण के सेवा प्रकल्पों से जुड़ी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नारी उत्थान संस्थान ने अपने कार्य क्षेत्र में ऐसा मानक स्थापित किया है कि गाँव के लोग न केवल पुत्र के जन्म पर बल्कि पुत्री के जन्म पर भी हर्षित होते हैं। संस्था के सेंवा प्रकल्पो से असंख्य बालिकाए, वृद्ध और महिलाए लाभान्वित होकर खुशहाल जीवन यापन कर रही है। पिछले कई वर्षो से सर्व समुदाय के समग्र विकास को समर्पित स्नेहालय (आश्रय गृह) अनवरत काम कर रहा है, जहां गरीब और जरूरतमंद बच्चों दोनों लडक़ों और लड़कियों के साथ-साथ बुजुर्गों को रहने की सुविधा प्रदान की जाती है। संस्था उनके बेहतर भविष्य और आराम के लिए अपार स्नेह और देखभाल प्रदान करता है। कन्या जन्मोत्सव पर संस्थान बेटी के जन्म को महत्व देकर कन्या जन्मोत्सव मनाता आ रहा है। जब भी नारी उत्थान संस्थान से जुड़ी किसी महिला की बेटी का जन्म होता है तो नारी उत्थान संस्थान उस महिला के घर जाकर कन्या जन्मोत्सव मनाता हैं। नारी उत्थान संस्थान वर्ष 1995 से बालिका एवं महिला सशक्तिकरण, बाल श्रम जागरूकता कार्यक्रमों के क्षेत्रों में काम कर रहा है। संस्था का मुख्य उदेश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र की निराश्रित बालिकाओं को संरक्षण के साथ शिक्षा की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!