Dark Mode
MP में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत

MP में बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत

8 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला, लेकिन बचाया नहीं जा सका


सिरोंज . विदिशा में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को नहीं बचाया जा सका। 8 घंटे चले रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला गया। फिर एंबुलेंस से सिरोंज के अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जिस बोरवेल में बच्ची गिरी थी, वो उसके घर के बाहर आंगन में ही है। बच्ची के रेस्क्यू के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थीं। बारिश के कारण रेस्क्यू में परेशानी भी आई। हालांकि तिरपाल ढंक कर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा गया।

बोरवेल की गहराई 15 फीट से ज्यादा बताई गई। बच्ची करीब 13 फीट पर फंसी थी। जेसीबी और पोकलेन की मदद से इसके पैरेलल गड्डा खोदा गया। फिर सुरंग बनाकर बच्ची तक पहुंचा गया। इस दौरान डॉक्टर को बोरवेल के पैरेलल खोदे गड्‌ढे में भेजा गया था। डॉक्टर ने वहीं पर बच्ची की प्राथमिक जांच भी की।
घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सिरोंज-कुरवाई रोड पर कजरी बरखेड़ा गांव की है। इंदर सिंह की बेटी अस्मिता सुबह 10 बजे घर के आंगन में खेल रही थी, तभी बोरवेल में गिर गई। इंदर सिंह ने बताया कि कुछ बोलने पर अंदर से बच्ची जवाब भी दे रही थी।

बारिश के कारण रेस्क्यू में आई दिक्कत
सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने बताया कि बच्ची बोरवेल में 13 फीट नीचे फंसी थी। रेस्क्यू के दौरान बारिश होने लगी। जिससे बचाव कार्य में परेशानी आई।
एक फीट की जगह... घुप अंधेरा... ऊपर से आती हल्की सी रोशनी... यह रोशनी तीन साल की एक मासूम बच्ची के लिए जिंदगी की आस थी। यही रोशनी उसे जिंदगी और मौत से जंग लड़ने की ताकत दे रही थी। दो बार ऐसा समय भी आया, जब रस्सी के सहारे वह इस जंग को जीतने ही वाली थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में बोरवेल में गिरे 7 साल के बच्चे को बचाया नहीं जा सका। पुलिस और NDRF की टीम ने करीब 24 घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे बाहर निकाला। टीम बच्चे को लेकर लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और उसे ICU में ले जाया गया, यहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!