Dark Mode
जयपुर में प्रेमिका से रेप, फेसबुक पर डाली न्यूड फोटोज

जयपुर में प्रेमिका से रेप, फेसबुक पर डाली न्यूड फोटोज

जयपुर. जयपुर में एक प्रेमी के प्रेमिका से रेप करने का मामला सामने आया है। वह बिहार से युवती को भगाकर जयपुर लेकर आया था। परिवार के ढूंढकर शादी करवाने पर आरोपी प्रेमी भाग निकला। पत्नी बनी प्रेमिका की न्यूड फोटोज फेसबुक पर डालकर वायरल कर दी। मालवीय नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (मालवीय नगर) हरि सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी 20 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी प्रेमी उसके ही गांव का रहने वाला है। बातचीत के दौरान उसे प्यार में उसे फांस लिया। शादी का वादा कर उसके साथ रेप कर न्यूड फोटोज खींच ली। न्यूड फोटोज को वायरल करने की धमकी देकर देहशोषण करने लगा। ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर उसे भगाकर बिहार से जयपुर ले आया। जयपुर के मालवीय नगर में किराए से रखकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। बिहार से ढूंढते हुए दोनों के परिजन जयपुर आ पहुंचे। दोनों को ढूंढकर 11 जून को शादी करवा दी। शादी के बाद ही आरोपी प्रेमी उसे छोड़कर फरार हो गया। उसकी न्यूड फोटोज को फेसबुक पर डालकर वायरल कर दी। इस बारे में पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!