साइकिल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे
सीसवाली - बारां . नगर के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकिल वितरण की गई ! एसडीएमसी सदस्य सुरेंद्र सिंह हाडा ,भाजपा मण्डल महामंत्री दिनेश दाधीच रायथल , हेमराज सैनी ,वार्ड पार्षद विष्णु नागर , उपस्थित रहे प्रधानाचार्य धनराज महावर व्याख्याता राजाराम मीणा , तलविंदर सिंह सहित शाला स्टाफ उपस्थित रहा, निशुल्क साइकिल मिलने पर सभी बालिकाओं के चेहरे खिल उठे एव दूरदराज के गांव से आने वाली बालिकाओं को साइकिल मिलने से स्कूल आने जाने मे सुविधा मिलेगी साथ ही समय पर विद्यालय पहुंच सकेगी !