Dark Mode
आज सोने-चांदी में गिरावट

आज सोने-चांदी में गिरावट

सोना 59 हजार और चांदी 70 हजार के नीचे आई, कैरेट के हिसाब से जानें गोल्ड की कीमत


आज यानी सोमवार (14 अगस्त) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 131 रुपए गिरकर 58,874 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 53,929 रुपए रह गई है। 70 हजार के नीचे आई चांदी
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 161 रुपए फिसलकर 69,937 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 70,098 रुपए पर थी।

जुलाई में सोने में रही थी तेजी
पिछले महीने, यानी जुलाई में सोने में बढ़त देखने को मिली थी। जुलाई की शुरुआत यानी 3 जुलाई (1 और 2 जुलाई को मार्केट बंद था) को ये 58,139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो 31 जुलाई 59,567 रुपए पर पहुंच गया था। यानी इसके दाम में 1,428 रुपए की तेजी आई थी।

दो साल में 27% रिटर्न दे सकता है सोना
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार कुछ महीने हल्की राहत के बाद एक बार फिर महंगाई बढ़ने लगी है। इसे कम करने के लिए अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ाने का सिलसिला जारी है। इस बीच शेयर बाजार तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में है। इससे सोने में निवेश की जमीन तैयार हो रही है। दो साल में यह 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

वायदे में सोना अभी 60,000 रुपए और सर्राफा बाजार में 59,500 रुपए से नीचे है। इस साल यह 65,000 और जून 2025 तक 75,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अभी निवेश करने पर दो साल में सोना 27% रिटर्न दे सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!