Dark Mode
सोना हुआ सस्ता, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए आज के ताजा भाव

सोना हुआ सस्ता, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए आज के ताजा भाव

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव में नरमी देखने को मिली है, जबकि चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। सोना आज 840 से 920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में एक दिन में 16,200 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई है।

कीमतों में गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना देश के ज्यादातर बाजारों में 1,57,920 से 1,58,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,44,760 से 1,44,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बना हुआ है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,58,070 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,920 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,44,760 रुपये दर्ज की गई है।

अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,57,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं लखनऊ और जयपुर में सोने के भाव दिल्ली के बराबर बने हुए हैं।

पटना में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है, जहां 24 कैरेट सोना 1,57,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, चांदी में जबरदस्त तेजी देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 3,01,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है, जो हाल के दिनों में बड़ी बढ़त मानी जा रही है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा समेत कई राज्यों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,44,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने में दबाव बना हुआ है, जबकि चांदी में औद्योगिक मांग के कारण तेजी देखी जा रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!