श्रीडूंगरगढ़ में महिला के गले से सोने की चेन हुई पार,पति ने दर्ज करवाई रिपोर्ट
बीकानेर। महिला के गले से सोने की चेन पार हो गई। इस संबंध में महिला के पति ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह घटना बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बइग्गआबआस स्थित रामदेवजी मंदिर परिसर की है। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार बिग्गाबास निवासी दीपक पुत्र महावीर प्रसाद ने रिपोर्ट में बताया कि गत 19 फरवरी सोमवार को उसकी पत्नी रामदेव जी मंदिर गई थी। जहां उसके गले से किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोने की चेन पार कर ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई शुरू कर दी।