गोल्ड कॉइन के दीपक पुरोहित बने जूनियर स्ट्रांग मेन
फलोदी . बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय पुष्करणा बैंच प्रेस प्रतियोगिता में गोल्ड कॉइन जिम के "दीपक पुरोहित बने जूनियर स्ट्रांग मेन" इस प्रतियोगिता में
गोल्ड कॉइन जिम ने 7 गोल्ड 2 सिल्वर 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
जिम के कोच वासुदेव थानवी ने बताया कि बीकानेर के पुष्करणा स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय पुष्करणा बैंच प्रेस प्रतियोगिता में वैशाली चांडा,प्रियंका चाण्डा दीपक पुरोहित,पृथ्वी पुरोहित,मोहित थानवी, वासुदेव थानवी, विमल थानवी ने गोल्ड मेडल जीते व कृष्णा चांडा व विशम्भर थानवी ने सिल्वर व प्रमोद थानवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। जिम के संरक्षक व मिस्टर राजस्थान घनश्याम थानवी ने सभी विजेताओं का मुंह मीठा कराकर बधाई प्रेषित की।