Dark Mode
सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

सोने में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 90,600 रुपये पर स्थिर

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 120 रुपये की गिरावट के साथ 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।


हालांकि, चांदी की कीमत कल ही के बंद भाव 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित बनी रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये की गिरावट है।’’


अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,305 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 11 डॉलर की गिरावट है।’’ परमार ने कहा कि रुपये में मजबूती और जोखिम भरी धारणा के कारण शुरुआती कारोबार में सोने में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, चांदी 28.94 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!