Dark Mode
सोने की कीमत गिरी, चांदी में आई तेजी

सोने की कीमत गिरी, चांदी में आई तेजी

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिली। एक तरफ सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है तो दूसरी तरफ चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 45 रुपए कम होकर 95,471 रुपए हो गया है। इससे पहले 24 कैरेट के सोने की कीमत 95,516 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।22 कैरेट सोने का भाव कम होकर 87,451 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 87,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 71,603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 71,637 रुपए थी।सोने के उलट चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 390 रुपए बढ़कर 96,909 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 96,519 रुपए प्रति किलो था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!