तैराकी प्रतियोगिता में बिरला स्कूल पिलानी का स्वर्णिम आगाज़
पिलानी. बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में बिरला स्कूल पिलानी में इंटर स्कूल बालक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन16 एवं 17 अगस्त 2023 को किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एस एस नायर (ए वी एस एम) एवं विशिष्ट अतिथि श्री पिंटू मोदक फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट प्रोफेसर (बी आई टी एस) ने सभी प्रतियोगियों को स्वस्थ प्रतियोगिता करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में मेजबान बिरला स्कूल पिलानी के साथ-साथ बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी, बिरला पब्लिक स्कूल किशनगढ़, बिरला शिशु विहार पिलानी ने भागीदारी की।
बिरला स्कूल पिलानी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते और अपने तैराकी कौशल द्वारा प्रतिद्वंद्वियों को आश्चर्यचकित करते हुए उनकी प्रशंसा प्राप्त की।
इस प्रतियोगिता में बिरला स्कूल पिलानी में कुल 30 स्वर्ण पदक, 19रजत पदक ,6 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयु वर्ग 19 में चार स्वर्ण पदक के साथ बिरला स्कूल पिलानी के हिमांश कोचर व्यक्तिगत रूप से विजेता रहे, वही आयु वर्ग 17 में तीन स्वर्ण पदक के साथ काव्य कुमार बिरला स्कूल पिलानी व्यक्तिगत रूप से विजेता रहे।
आयु वर्ग 14 में तीन स्वर्ण पदक के साथ विभोर शर्मा बिरला स्कूल पिलानी व्यक्तिगत रूप से विजेता रहे। आयु वर्ग 12 में पिछले साल के विजेता देवाशीष इस बार भी तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर व्यक्तिगत विजेता ट्रॉफी के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं।
तैराकी प्रतियोगिता में विद्यालय की स्वर्णिम सफलता के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री धीरेंद्र सिंह जी ने विद्यालय के कोच लाल साहब सिंह, जीवन रक्षक प्यारेलाल शर्मा और तरणताल रखरखाव में अग्रिम रहने वाले महेंद्र कुमार वर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की। विद्यालय के हैड मास्टर एसपी आनंद (डे विंग सीनियर) एवं हैड मास्टर भूपन शर्मा (डे विंग जूनियर) बरसर अनिल अवस्थी , हॉस्टल वार्डन रहमतुल्लाह खान ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोच लाल साहब सिंह एवं सभी तैराकों की सराहना की।
बिरला स्कूल पिलानी के तैराकों ने समूह भावना को दर्शाते हुए सामूहिक रूप से प्रतियोगिता के सभी स्वर्ण पदकों पर अपना अधिकार जमाया।
विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने विद्यालय के तैराकी समूह के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में होने वाली जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।