अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुम्मे की नमाज, मस्जिदों में उमड़ी भीड़
तिजारत . कस्बे की इबादतगाहों में अलविदा जुमा होने से शुक्रवार को काफी चहल-पहल रही। यूं तो रमजान के पाक महीने में लम्हा-लम्हा खास है लेकिन रमजान के आखिरी जुमा को बेहद खास माना जाता है। बिलासपुर रोड स्थित मस्जिद हाजी ईसब बागवालन में जुमे का खुतबा पढ़ा रहे कारी सईद अहमद ने पूरी तकरीर अलविदा माहे रमजान पर रखा। उन्होंने बताया कि जब रमजान माह की विदाई की घड़ी आती है तो आसमान से फरिश्ते भी रोते हैं ओर इस पाक और बरकत के महीने में हर वक्त खुदा की रहमत बरसती हैं। तिजारा कस्बे सहित आसपास के इलाकों में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान काफी भीड़ बार रही। मस्जिद दीवानवाली के सदर सहरु हाजी दीन मोहम्मद ने बताया कि रमजान के अंतिम पांचवे जुम्मे की नमाज अकीदत के साथ संपन्न हुई और रोजेदारों ने जुमा अलविदा की नमाज में परवरदिगार से देश में शांति, खुशहाली और अमन-ओ-चैन की दुआ मांगी। साथ ही खुदा से बारिश के लिए के लिए भी दुआ की और ईद की नमाज को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील इस अवसर पर बसपा महासचिव इमरान खान, सदर हाजी आलम, मौलाना नोमान, ऐडवोकेट मुबारिक नब्बी, परवेज अहमद, अकरम सरपंच आदि लोग मौजूद थे l