संभागीय अध्यक्ष की सद्भावना यात्रा कल
अजमेर । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट की संभागीय अध्यक्ष की सद्भावना यात्रा एवम् शिक्षक सम्मान समारोह शनिवार को सांय 7.30 बजे क्लब अध्यक्ष लायन वीना उप्पल की अध्यक्षता में आदर्शनगर स्थित मुकुंद गार्डन में आयोजित किया जाएगा । एडिशनल डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की अब तक की सेवा गतिविधियों, कार्य योजना एवम् भावी सेवा कार्यों की जानकारी देने हेतु संभाग 7 के संभागीय अध्यक्ष लायन लोकेश अग्रवाल की अधिकारिक यात्रा कराई जाएगी । क्लब सचिव लायन तरुण अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस शिक्षको का भी सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष के हाथो विभिन्न सेवा कार्य भी संपन्न कराए जायेंगे ।